अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट डोला में एसएसटी ने की प्रभावी कार्यवाही जांच के दौरान जप्त किए 10.491 किलो ग्राम चांदी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने पर लगातार 24 घंटे सख्ती से जांच की कार्यवाही जारी है। जिले के अंतर्राज्यीय व अंतर्जिला चेकपोस्टों में एसएसटी टीम तथा सुरक्षा बलों के द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध होने पर जप्ती की कार्यवाही को भी अंजाम दिया जा रहा है। प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन एवं वस्तुओं के परिवहन तथा संग्रहण पर पैनी नजर रखी जा रही है।

16 मार्च की रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट डोला (रामनगर) में स्थैतिक निगरानी दल द्वारा जांच के दौरान 10.491 किलो ग्राम चांदी अनुमानित कीमत 8 लाख 11 हजार की जप्ती की गई है। प्रकरण बनाकर सामग्री जिला कोषालय में जमा कराई गई है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री शिवराम इडपाचे के नेतृत्व वाली टीम ने मनेन्द्रगढ निवासी श्री शैलेंद्र सोनी से चांदी की जप्ती की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here