लेडी सब इंस्पेक्टर का लठमार होली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लेडी सब इंस्पेक्टर का लठमार होली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर कानून की छात्रा ने मुख्यमंत्री चुनाव आयोग को ट्वीट किया है। जिसमें वो सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रही है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां पदस्थ लेडी सब इंस्पेक्टर को अनाउंसमेंट कर लोगों को समझाइश देना भारी पड़ गया है। कल पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। वहीं इंदौर से लेडी सब इंस्पेक्टर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी में बैठी लेडी सब इंस्पेक्टर लठमार होली खेलने की बात कह रहीं हैं। वही 4:00 बजे के बाद घर नहीं गए तो पुलिस की लठमार होली शुरू हो जाएगी। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कानून की छात्रा ने निर्वाचन आयोग और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।वही इस पूरे मामले में एडिशनल डिसीपी का कहना है कि पूरे ही मामले में सब इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।और उसके बाद इस पूरे मामले में आगे सब इंस्पेक्टर पर करवाई की जाएगी।

बाइट – राजेश दंडोतिया , एडिशनल डीसीपी , इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here