पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नामांकन किया दाखिल।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया,इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उनकी मां पूर्व सांसद अलका नाथ एवं उनकी पत्नि प्रिया नाथ विशेष रूप से मौजूद थी….नामांकन दाखिल करने के बाद सभी नेतागण नामांकन रैली के रूप में शहर भ्रमण करेंगे और इसके बाद मानसरोवर कांप्लेक्स के सामने विशाल जनसभा को भी नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा। अपना नामांकन दाखिल करने से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने परिवार के साथ शिकारपुर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here