उज्जैन के शहीद पार्क पर लोकसभा कांग्रेस प्रत्यशी महेश परमार के समर्थन में हुई विशाल आमसभा।

उज्जैन, शहर में स्थित शहीद पार्क पर गुरुवार को लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में एक विशाल आमसभा का आयोजन हुआ। सभा के साथ- साथ हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रत्याशी महेश परमार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भी दाखिल किया। आमसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर महेश परमार के नारे लगाए। सभा में उपस्थित राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, महिद्पुर विधायक दिनेश जैन बॉस, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, लोकसभा चुनाव प्रभारी रवि जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपाई सरकार को आड़े हाथ लेते हुए संबोधित किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी एक निस्वार्थ भाव से काम करने वाली पार्टी है। भाजपाईयों जैसा झूठ बोलो, जोर से बोलों, जुमलेबाजी करो, लोगों को बहला-फुसलाकर वोट लेना ऐसे काम कांग्रेस ने नही किए है। कांग्रेस पार्टी एक सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जिसने कभी किसी के साथ धोखा नहीं किया है, और किसी भी जाति- धर्म को बांटने का काम नहीं किया है। भाजपा हमेंशा झूठ बोलकर राजनीति करने का काम कर नही है, क्षिप्रा नदी में किस तरह गंदे नालों का पानी मिल रहा है, महांकाल लोक में जरा सी हवा के झोंके से सप्त ऋषियों की मूर्तियां खंडित हुई थी, जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा के भ्रष्टाचार की हदें पार हो रही है। आप और हम सबके लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार का समर्थन कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाना है। निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here