धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात करने आई महिला ने काटी हाथ की नश जानिए वजह….

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा एक कथा का आयोजन किया जा रहा है इसी दौरान कथा स्थल पर एक महिला धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने के लिए पहुंची लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे जाने से रोक दिया तो उसने वहीं पर अपने हाथ की नास काट ली ,इसके बाद उसे गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है तो वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि हीरानगर थाना क्षेत्र के कनकेश्वरी गार्डन में बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है इसी दौरान कथा स्थल पर एक महिला सीमा पहुंची जो की मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी तथा कथा स्थल के बाद मंच पर विराजित कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने के लिए वह आगे बड़ी लेकिन इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने महिला को कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने से रोक दिया इसी से आहत होकर उसने वहीं पर अपने पास मौजूद एक धारदार हथियार से हाथ की नस काट ली इसके बाद वहीं पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत गंभीर घायल महिला को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया तो वहीं पूरे मामले की जानकारी हीरानगर पुलिस को भी थी वहीं हीरानगर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है लेकिन प्रारंभिक तौर पर यही बात सामने आ रही है कि महिला सीमा कटनी से इंदौर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने के लिए आई थी लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते उसकी धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात नहीं हुई और उसने इस तरह का कदम उठा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here