मुआवजा नही तो किसी को वोट नहीं,चुनाव मतदान का बहिष्कार।

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत कुरावर टप्पे के बिरगड़ी, बाबरोंन , कथिरी में 27,28 फरवरी को हुई बारिश ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल नष्ट हो गई थी जिसको लेकर नायब तहसीलदार, एसडीएम , क्षेत्रीय विधायक, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल ने मौका मुआयना कर 7 दिन में निराकरण कर मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया था , मगर आज दिनांक तक किसानों को राशि नही मिलने से नाराज़ किसान हाथो में बैनर लेकर राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, बैनर में लिखा है मुआवजा नहीं तो किसी को वोट नहीं, चुनाव बहिष्कार , किसानों ने कलेक्टर से मांग की है की मतदान से पहले उक्त तीनों गांव के किसानों की फसल में ओलावृष्टि के चलते फसल नष्ट हुई उस फसल का मुआवजा नही दिया गया तो चुनाव मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here