Sunday, June 29, 2025
HomeBreaking Newsशिवराज सिंह चौहान बने कृषि मंत्री तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले ...

शिवराज सिंह चौहान बने कृषि मंत्री तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले ‘जब खुद मुख्यमंत्री थे तब…’

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने X पर लिखा की मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने छह महीने बीत चुके हैं और अब तो केंद्र में नई सरकार का गठन भी हो चुका है तथा आचार संहिता भी समाप्त हो चुकी है।इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने अब तक किसानों से किया अपना कोई वादा नहीं निभाया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश में किसानों को गेहूं का MSP 2700 रुपया प्रति क्विंटल और धान का MSP 3100 रुपया प्रति क्विंटल दिया जाएगा।मैं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और नवनियुक्त केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहता हूँ कि अब वह कौन सी वजह है जिस कारण भाजपा मध्य प्रदेश के किसानों से किया अपना वादा नहीं निभा रही है।जब चुनाव में भाजपा यह वादा कर रही थी तो शिवराज जी ख़ुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। जो वादा उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किया है, उसे निभाने में कृषि मंत्री के रूप में वर्तमान मुख्यमंत्री की सहायता करना उनका कर्तव्य है। चुनाव के समय गारंटी की माला जपने वाले अब गारंटी से पीछे क्यों हट रहे हैं?वैसे मध्य प्रदेश की जनता अब धीरे-धीरे समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के खाने के दाँत और, दिखाने के दाँत और हैं। चुनाव से पहले जो भाजपा किसानों से बड़े-बड़े वादे करती है, चुनाव के बाद उन वादों से पीठ फेर लेना उसकी फ़ितरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100