दीवार गिरने से शिवलिंग बना रहे आधा दर्जन बच्चों की मौत

सागर जिले के शाहपुर में रविवार को सुबह हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गम में डुबा दिया। शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा हैं। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को अवकाश का दिन हाेने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे। तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे करीब छह बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया। खबर लिखे जाने तक आठ बच्चों को निकाला जा चुका है। नगर परिषद, पुलिस व नगर वासी राहत कार्य में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here