CM काफिले के स्पेयर वाहन से टकराया ऑटो, 13 वर्षीय स्कूली बच्चा घायल, एसपी लेकर पहुंचे अस्पताल

सारंगपुर में हाइवे पर शिमला होटल के सामने स्कूली बच्चों को लेकर साइड में में जाने की कोशिश कर रहा ऑटो वाहन CM के काफ़िले में चल रहे स्पेयर वाहन से टकरा गया। गंभीर हालत में राजगढ़ एसपी ने घायल को सारंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार को शाजापुर जाने के लिए भोपाल से कार से निकले CM मोहन यादव के काफिले के पीछे चल रहे स्पेयर वाहन फरच्यूनर वाहन से सारंगपुर में हाइवे पर शिमला होटल के सामने साइड में जाने की कोशिस करने के दौरान एक ऑटो टकरा गया। ऑटो में ऑटो चालक पति आरिफ पत्नी और बच्चो को लेकर जा रहा था। घटना में महिला और एक बच्चे को मामूली खरोचे जबकि आमीन पिता आरिफ उम्र 13 की कमर और पैर में चोटे आई है। घटना के दौरान एसपी आदित्य मिश्रा और प्रभारी कलेक्टर भी CM काफिले का फॉलो कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही बेहोशी की हालत में घायल बच्चे को एसपी आदित्य मिश्रा और प्रभारी कलेक्टर महिप किशोर तेजस्वी सारंगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चो का इलाज चल रहा है. एसपी ने बताया की घटना में कोई गंभीर नहीं है. एक्सरे करवाया गया मामूली चोटे आई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here