छतरपुर-भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई छतरपुर के जिला सम्मेलन में नवीन जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन किया गया, भारतीय मजदूर संघ व सम्बध्द संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला सम्मेलन में शामिल हुए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेन्द्र सिंह चंदेल प्रदेश उपाध्यक्ष बीएमएस,विशिष्ट अतिथि नारायण काले वरिष्ठ नागरिक परिसंघ,देवेन्द्र हिंगवासिया प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ,अशोक पटैरिया विभाग प्रमुख बीएमएस एवं डॉ एस एन पाठक कार्यक्रम अध्यक्ष रहे,जिला सम्मेलन की शुरुआत विनोद सैनी के संचालन में अतिथियों व्दारा भगवान श्री विश्वकर्मा, भारत माता एवं श्रध्येय दत्तोपन्त ठेगड़ी जी के चित्र पर फूलमाला व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई,इसके बाद संघ गीत का गायन होने बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया,कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एस एन पाठक व्दारा पिछले तीन बर्षो से कार्यरत जिला कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई,उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेन्द्र सिंह चंदेल ने संगठन के कार्यों की समीक्षा व पदाधिकारीयों/कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्वाहन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्दारा भारतीय मजदूर संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई,जिसमें भूपेंद्र सिंह बुन्देला को जिलाध्यक्ष,वीरेन्द्र सिंगोटे,अनिल सेन,अर्चना साहू जिला उपाध्यक्ष,श्रीकांत मिश्रा जिला मंत्री,धन्वंतरि शर्मा,राजेन्द्र चौरसिया, विनोद तिवारी सह मंत्री,दिव्या सक्सेना कोषाध्यक्ष,अरविंद गौतम कार्यालय मंत्री एवं वशिष्ठ नारायण श्री वास्तव,अजय सिंह पायक बिधि सलाहकार नियुक्त किये गये,संघ के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों से आशा है कि आप संगठन की मंशानुसार संघ विस्तार व कार्यो को गति प्रदान करें और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं|कार्यक्रम के दौरान विनोद सैनी अध्यक्ष बिजली कर्मचारी महासंघ पूर्व क्षेत्र कम्पनी,सुनील अवस्थी अध्यक्ष,अरविंद हिन्दुओ संयोजक वरिष्ठ नागरिक परिसंघ,नरेन्द्र निगम संगठन मंत्री,रामकुमार गुप्ता सचिव पेंशन कर्मचारी संघ,जी डी सोनकिया जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ,हीरा देवी चंदेल प्रदेश उपाध्यक्ष आशा कार्यकर्ता संघ,मीटर रीडर संघ से हरगोबिन्द व्दिवेदी,प्रवेश शर्मा,सुभाष सक्सेना मौजूद रहे|
बीएमएस जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन,भूपेंद्र बुन्देला बने जिलाध्यक्ष।
