Chhattisgarh News In Hindi : Dhamtari News – chhattisgarh news minister in charge inaugurated the passenger waiting room and theater in semra d | प्रभारी मंत्री ने सेमरा-डी में यात्री प्रतीक्षालय और रंगमंच का किया लोकार्पण


धमतरी| जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सोमवार को जिला प्रवास पर रहे। ग्राम पंचायत सेमरा डी में स्थानीय यात्री प्रतीक्षालय और जागृति चौक पर रंगमंच निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एेतिहासिक रूप से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। हरेली, तीजपर्व स्थानीय त्यौहारों के अवसर पर अवकाश की घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में लगातार सकारात्मक कार्य कर रही है। प्रदेश या देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में परिलक्षित हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर स्कूल में अहाता निर्माण के लिए संबंधित विभाग के मंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, मोहन लालवानी, जिपं उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर आदि उपस्थित थे। इसके पहले ग्राम हंकारा (डाही) में आयोजित आदिवासी समाज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here