मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजगढ़ से वर्चुअल माध्यम से उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में ₹1266 करोड़ की लागत से स्थापित देश के दूसरे पेप्सिको फ्लेवर कंसंट्रेट निर्माण संयंत्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों से मध्यप्रदेश ग्लोबल निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है। इस अत्याधुनिक संयंत्र के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और करीब 800 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।


