शिवपुरी में बनेगा 2500 करोड़ का डिफेंस हब, 5 जुलाई को होगा अडाणी डिफेंस यूनिट का भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी का पाली गांव अब तक खेती के लिए जाना जाता था.. यहां टमाटर, गेहूं और चने की फसलें होती हैं.. लेकिन कुछ महीनों बाद ये क्षेत्र “डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट” के कारण देशभर में अपनी अलग पहचान बनाएगा..दरअसल “अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस” 2500 करोड़ रुपए की लागत से डिफेंस यूनिट स्थापित करने जा रहा है..यूनिट का भूमिपूजनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अडाणी समूह के अधिकारी 5 जुलाई को करेंगे।

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी जिला जल्द देश के प्रमुख रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल होने जा रहा है..यहां के पाली गांव में 2500 करोड़ रुपए की लागत से अडाणी समूह डिफेंस यूनिट स्थापित करने जा रहा है..यूनिट का भूमिपूजन 5 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अडाणी समूह के अधिकायों की मौजूदगी में होगा..इससे लगभग 2 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा..

अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस पहले से ही रक्षा क्षेत्र में सक्रिय है..कंपनी छोटे हथियार, गोला-बारूद, ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम, सुरक्षा उपकरण और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़े उत्पाद बनाती है ऐसे में शिवपुरी की यूनिट भी देश की रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी..यह डिफेंस यूनिट सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं.. बल्कि ग्वालियर चंबल संभाग की बदलती तस्वीर है।

बाइट- ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री भारत सरकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here