मुरैना-श्योपुर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, कैलारस से बीरपुर तक दौड़ी पैसेंजर ट्रेन

कैलारस से बीरपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा का आज शुभारंभ किया गया। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कैलारस–बीरपुर पैसेंजर ट्रेन (64635/64636) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वर्चुअली जुड़े।ब्रॉड गेज लाइन पर ट्रेन के संचालन से कैलारस, बीरपुर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सुगम और किफायती रेल सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होने से क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here