शिवपुरी में चाट का ठेला लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; क्रॉस FIR दर्ज

शिवपुरी जिले के कोलारस के मानीपुरा में माता की झांकी देखने के दौरान चाट का ठेला लगाने को लेकर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के युवकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। घटना के बाद मारपीट का वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है। मामले में कोलारस थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर तक पहुंचकर मारपीट करने का आरोप -मानीपुरा निवासी 18 वर्षीय आकाश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वह 18 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे माता की झांकी देखने गया था। वहां बृजेश कुशवाह, बनवारी कुशवाह और सोनू कुशवाह ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद वह वहां से अपने घर लौट आया, लेकिन आरोप है कि तीनों उसके पीछे घर तक पहुंच गए और घर के सामने उसके साथ मारपीट की।आकाश के मुताबिक, मारपीट में उसकी बाईं आंख, मुंह और सिर में चोटें आईं। शोर सुनकर उसकी मां उमा कुशवाह और प्रवीण जोगी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आकाश ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने चाट का ठेला लगाने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की -वहीं, तिवारी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय बृजेश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वह भी मानीपुरा में माता की झांकी देखने गया था। वहां मनोज कुशवाह, आकाश कुशवाह और मोतीलाल जाटव के छोटे बेटे ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ थप्पड़ और लात-घूंसों से मारपीट की।बृजेश के अनुसार, मारपीट में उसके सीने, बाएं हाथ और सिर में चोटें आईं। घटना के दौरान रामेश्वर जाटव और रमेश जाटव ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। उसने आरोप लगाया कि जाते समय उसे दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।दोनों पक्षों की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2136849.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here