शराब के नशे में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की, 4 मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सागर: जैसीनगर थाना क्षेत्र के गेंहूरास चौराहा के पास देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आरोप है कि शराब के नशे में 45 वर्षीय मनोहर सेन ने घर में सो रही अपनी पत्नी रश्मि सेन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका के चार छोटे बच्चे हैं, जो घटना के बाद बदहवास हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here