लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर इंदौर में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राजवाड़ा उद्यान स्थित अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

महापौर ने बताया कि आज शाम 6:30 बजे गांधी हाल में अहिल्या उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य तथा विधायक उषा ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल मालवा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका त्याग, कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि इंदौर की पहचान न्याय, विकास और जनभागीदारी से जुड़ी है, जो अहिल्याबाई के आदर्शों पर आधारित है।

महापौर ने शहरवासियों से शाम को आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए बताया कि कार्यक्रम में सामूहिक वंदे मातरम, म्यूजिक कंसर्ट तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here