बागेश्वर धाम में दो संतों का ऐतिहासिक मिलन, सद्गुरु जग्गी वासुदेव का बागेश्वर महाराज ने किया स्वागत

छतरपुर। बागेश्वर धाम में उस समय भक्तों का उत्साह दोगुना हो गया जब धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ दक्षिण भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत सद्गुरु जग्गी वासुदेव पहुंचे। इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने सद्गुरु का आत्मीय अभिनंदन किया और उनकी माता ने भी उनका स्वागत किया।

दोनों संतों के बीच धर्म, आस्था, योग, ध्यान और जीवन दर्शन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बागेश्वर महाराज ने सद्गुरु को बालाजी, बागेश्वर महादेव और सन्यासी बाबा के दर्शन कराते हुए धाम की आध्यात्मिक महिमा से अवगत कराया।

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने बागेश्वर महाराज को आदि योगी की प्रतिमा भेंट की, जबकि बागेश्वर महाराज ने अपनी माता की उपस्थिति में श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट की। सद्गुरु के साथ लगभग 40 देशों से आए साधक भी धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

भक्तों के लिए यह क्षण बेहद विशेष रहा, क्योंकि दो प्रमुख आध्यात्मिक परंपराओं के मार्गदर्शक एक मंच पर दिखाई दिए। इस अवसर पर संतों ने लोगों को आध्यात्मिकता, आत्मचिंतन और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here