रामनगर में लगी भीषण आग15 से 20 घर जलकर हुए खाक

पन्ना जिले के सुनवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी करहिया रामनगर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते देखते लगभग 15 से 20 घरों को अपनी जद में ले लिया, जिससे घरों जलकर पूरी तरह से राख हो गए,साथ ही घरों में रखा गृहस्ती का सामान अनाज आदि भी पूरी तरह से जल कर खाक हो गया।

ग्रामीणों द्वारा आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड,डायल 100 को दी गई। लेकिन तेज हवाएं चलने की वजह से विद्युत सप्लाई बंद होने से आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था, घटना की जानकारी लगते ही अमानगंज तहसीलदार एवं पवई एसडीओपी मौके पर पहुंचे और आनन -फ़ानन में सिमरिया,अमानगंज के अलावा जे के प्लांट से फायर ब्रिगेड को मंगाया गया तब जाके कही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसडीओपी आर एन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि लगभग 15 से 20 घर जलकर जले हैं अंधेरा होने की वजह से एग्जैक्ट नंबर बता पाना संभव नहीं है।

बाइट – ग्रामीण

बाइट – आर एन दुबे एसडीओपी पवई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here