रीवा में नकली खाद का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, दो आरोपी गिरफ्तार

रीवा, मध्य प्रदेश: बारिश का मौसम शुरू होते ही किसानों की खाद की बढ़ती मांग के बीच, रीवा जिला प्रशासन और पुलिस ने नकली खाद के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने नकली खाद से भरा एक ट्रक जब्त किया है, और दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन व्यवसाईयों के खिलाफ चोरहटा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस और प्रशासन ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिली कि एक बड़ी खेप को ट्रक में भरकर, दो व्यवसाई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खपाने की फिराक में हैं।

इस जानकारी के आधार पर, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नकली खाद का परिवहन कर रहे ट्रक और एक कार में सवार दो युवकों को पकड़ा।माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद नकली खाद की बिक्री करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here