रीवा जिले में पदस्थ एक सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी को, सतना स्थित उनके निवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में लायसेंसी बंदूक की गोली उनके पेट ने लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पूरी घटना सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मंदाकिनी विहार कालोनी की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि देवेंद्र प्रताप सिंह परिहार, जो रीवा में, सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर सिरमौर में पदस्थ है, और छुट्टी में सतना आए हुए थे।बताया जा रहा है कि मंगलवार को घर में शस्त्र पूजा की गई थी, बुधवार शाम उनकी पत्नी दीपमाला मंदिर से बंदूक लेकर उसे अलमारी में रखने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली उनके पेट में जा लगी।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें पहले सतना जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल संजय गांधी अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि घटना बंदूक को रखने के दौरान हुई थी, या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
बाइट: इशिता अग्रवाल, सीएमओ संजय गांधी अस्पताल