रॉन्ग नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, 19 वर्षीय युवक ने पांच बच्चों की मां से की शादी

बिहार के जमुई जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बना हुआ है। खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव निवासी 19 वर्षीय महावीर ठाकुर ने पूर्णिया की 40 वर्षीय बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन से कोलकाता में शादी कर ली। महिला पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों की मां बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, दोनों की बातचीत रॉन्ग नंबर कॉल के जरिए शुरू हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति के बिना घर छोड़कर कोलकाता चले गए, जहां उन्होंने विवाह कर लिया।शादी के बाद दोनों जब गांव पहुंचे तो कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक और महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। इस विवाह को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here