इंदौर के मांगलिया सांची पॉइंट पर बड़ा हादसा, स्टीमर फटने से एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल

इंदौर के मांगलिया क्षेत्र स्थित सांची दुग्ध संघ यूनिट में पेड़े बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां पेड़े तैयार करने के दौरान अचानक स्टीमर का बॉयलर अत्यधिक गर्म होने के बाद फट गया। धमाके के साथ कड़ाही में खौल रहा गर्म मावा कर्मचारियों के ऊपर उछल गया। हादसे में दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल कर्मचारियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

उपचार के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मचारी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, मांगलिया स्थित सांची दुग्ध संघ यूनिट में पेड़े बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान स्टीमर का बॉयलर अत्यधिक गर्म होने के कारण अचानक फट गया। बॉयलर फटने से कड़ाही में गर्म हो रहा मावा तेज दबाव के साथ बाहर निकला और वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर जा गिरा।

गर्म मावे की चपेट में आने से विनोद कुमार निवासी सागर और तेज सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही यूनिट में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तेज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई , वही पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हुई है, जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्टीमर का बॉयलर अत्यधिक गर्म क्यों हुआ और हादसे के पीछे तकनीकी खराबी थी या किसी तरह की लापरवाही। हादसे के बाद सांची दुग्ध संघ यूनिट में सुरक्षा व्यवस्था और बॉयलर की तकनीकी स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/09/1672867.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here