A man goes to the office wearing high heels on a suit in Australia | 6 इंच की High Heels पहनकर ऑफिस जाता है ये शख्स, वजह जान आप भी होंगे हैरान

कैनबरा: आपने पुरुषों को हाई हील (High Heels) पहनकर डांस करते हुए तो कई बार देखा होगा. लेकिन कभी पुरुष को 6 इंच की हील पहनकर ऑफिस जाते नहीं देखा होगा. चौंकिए मत! ये कोई कहानी नहीं बल्कि सच्चाई है, उस शख्स की जो ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सिडनी (Sydney) शहर में रहता है. 

6 इंच की हाई हील पहनता है ये शख्स

इस शख्स का नाम एशले मैक्सवेल लैम (Ashley Maxwell-Lam) जो अपने लुक को फाइनल टच देने के लिए महिलाओं की तरह 6 इंच की हाई हील पहनता है. सिडनी में ये शख्स एक कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करता है और रोज टेलर फिटिड सूट और टाई के साथ हील्स पहनकर ऑफिस जाता है. 30 साल के मैक्सवेल की ऑफिस में प्रोफाइल एक फाइनेंस स्पेशलिस्ट की है. 

ये भी पढ़ें:- एक देश ऐसा जहां 12 साल के बच्‍चे के साथ Sex है जायज, जबकि तलाक ‘गैरकानूनी’

हाई हील्‍स पहनने का फैसला

मैक्सवेल के हाई हील पहनने की वजह भी थोड़ी हैरान करने वाली है. दरअसल, मैक्सवेल के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला सहकर्मी ने कहा था कि वो हाई हील्स में खुद को शक्तिशाली महसूस करती हैं. इसका कारण पूछने पर महिला कहा कि वो खुद हील पहनकर देखें और फिर खुद उस शक्ति को महसूस करें. इसके बाद मेक्सवैल ने सिर्फ ट्राई करने के लिए हील पहनी थीं, लेकिन उसके बाद से उन्होंने जूतों के बजाय हील पहनना शुरू कर दिया. 

ये भी पढ़ें:- BJP के सवालों पर बौखलाए राहुल गांधी, बोले- जेपी नड्डा कौन हैं, क्या मेरे प्रोफेसर हैं?

वे बताते हैं कि हील पहनकर उन्हें वही शक्ति महसूस हुई थी जिसका जिक्र उनकी महिला सहकर्मी ने किया था. इसलिए पिछले एक साल से वो जूतों के बजाय सिर्फ हाई हील्‍स पहनना पसंद करते हैं. आज उनके पास 9 जोड़ी हाई हील्स हैं. कुछ वह अपने काम पर जाने के लिए और कुछ बाहर घूमने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here