इंदौर के स्कीम नंबर-136 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटों में शोरूम में खड़े कई वाहन जलकर खाक हो गए। शोरूम की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोग धुएं के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।