जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के लम्हेटा बायपास में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। करमेता निवासी अवश्य प्रियदर्शी अपने परिवार के साथ नर्मदा दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और MP-20-CG-7383 नंबर की कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और तिलवारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।