गायों की दुर्दशा को लेकर बजरंग सेना का चक्काजाम, तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम – गायों की हो रही दुर्दशा को लेकर चिंतित बजरंग सेना के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज जिले के इटारसी शहर के रेलवे स्टेशन सड़क नीलम तिराहे पर चक्काजाम किया। बजरंगियों ने प्रदेश सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक बजरंग सेना द्वारा सड़क पर चक्काजाम किया। बजरंग सेना की तीन प्रमुख मांग थी।जिसमें गायों की मृत्यु होने पर उनका सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार हमारी उपस्थित में किया जाये। हमें शासन जमीन उपलब्ध करायें ,ताकि हम घायल गायों को वहां रखकर उनका उपचार कर सकें। इसके अलावा बेसहारा गायों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिये गौ शाला बनाई जाये। इन्हीं मांगों के लेकर बजरंग सेना द्वारा चक्काजाम किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।वीओ – आज इटारसी में चक्काजाम कर रहे बजरंग सेना द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस के पास से एक गायों को जिले और शहरों में हो रही दुर्दशा को लेकर रैली निकाली।और रेलवे स्टेशन सड़क नीलम तिराहे पर बजरंग सेना के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुये चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके साथ ही इटारसी तहसीलदार झड़बडे भी मौके पर पहुंच गये। बजरंग सेना द्वारा तहसीलदार को प्रमुख तीन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और मौके पर ही मांगो का निराकरण करने की मांग करते रहे। तहसीलदार ने बजरंगियों को पांच दिवस का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। लगभग 1 घंटे तक बजरंग सेना द्वारा सड़क पर चक्काजाम किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here