खरगोन। अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ गोगांवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 अवैध पिस्टल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में 4 भिंड और 1 अहमदाबाद, गुजरात का रहने वाला है। आरोपी सिग्नुर गांव से अवैध हथियार खरीदकर घुघरियाखेड़ी होते हुए खरगोन की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ बाबू, विष्णु चौहान, लवकुश चौहान, शैलेंद्र उर्फ गोलू और रामगोपाल उर्फ बिहारी के रूप में हुई है।मामले का खुलासा एएसपी बिट्टू सहगल ने किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों के नेटवर्क और सप्लाई चैन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


