चलते ट्रैक्टर मेें लगी आग, दो लोग जलकर खाक

छतरपुर: बक्स्वाहा थाना अंतर्गत गुगवारा-सेडारा मार्ग पर शनिवार की शाम को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया जिससे दो लोगों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर बमोरी से ग्राम महुटा जा रहा था। तभी गुगवारा-सेडारा मार्ग पर शाम 4 बजे अचानक ट्रैक्टर और थ्रेसर पलट गया जिससे ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई।

ट्रैक्टर में आग लगने से उसमें बैठे अशोक यादव पुत्र आनंद यादव उम्र 25 वर्ष एवं मोहित गौड़ पुत्र करन गौड़ उम्र 17 वर्ष आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से दोनों युवक जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई लेकिन पुलिस मौके पर काफी विलंब से पहुंची।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे बाद ही टै्रक्टर में लगी आग बुझ नहीं पाई थी। दोनों मृतक ग्राम महुटा के ही रहने वाले हैं। यह लोग ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर फसल की थ्रेसिंग करने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दर्दनाक हादसे के कारण मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया। चर्चा है कि यदि पुलिस मौके पर जल्दी पहुंच जाती तो शायद जो दो लोग जलकर खाक हुए हैं उन्हें बचा लिया जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here