सोशल मीडिया पर चर्चा में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ को लेकर नया विवाद सामने आया है। पानीपत के एक वकील सुधीर जाखड़ ने निर्वाचन आयोग में पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दाखिल किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुधीर जाखड़ ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बताते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29A के तहत आवेदन दिया है। आवेदन में ‘कॉकरोच’ वाला लोगो और उनका वकील के रूप में पदनाम भी शामिल किया गया है।बताया जा रहा है कि जाखड़ ने यह आवेदन अमेरिका स्थित CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से अलग होकर दाखिल किया है। यदि चुनाव आयोग से पार्टी का पंजीकरण जाखड़ के नाम पर हो जाता है, तो वे पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स और संगठन पर दावा भी कर सकते हैं।


