ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। लाल टिपारा रोड स्थित ऋषि गालव स्कूल के पास बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर लाखन शर्मा को घेरकर गोली मार दी। हमले में लाखन गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि लाखन लाल टिपारा स्थित निर्माणाधीन प्लॉट पर जा रहे थे, तभी एक कार और बाइक पर सवार करीब सात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। घायल लाखन ने तीन गोलियां लगने की बात कही है। परिजनों और पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी में पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


