एमपी के छतरपुर में बागेश्वर महाराज की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के अतिम दिन एक सफ़ेद रंग का 8 फिट लम्बा अजगर लोगो को देखने को मिला जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने सांप पकड़ने वाले को दी जब कही जाकर अनोखे अजगर का रेस्क्यू किया गया, अजगर पकड़ने वाली ने बताया कि यह अजगर काफ़ी दुर्लभ है और मैंने पहली बार सफेद रंग का अजगर देखता है, अजगर के असामान्य सफेद रंग के कारण इसे अलबिनो अजगर बताया जा रहा है। इस रेस्क्यू के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है अलबिनो जीवों में मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी के कारण त्वचा का रंग सामान्य से काफी हल्का दिखाई दे सकता है। हालांकि, अजगर के अलबिनो होने की आधिकारिक पुष्टि के लिए विशेषज्ञों की जांच आवश्यक है वन्यजीवों का संरक्षण और सुरक्षित रेस्क्यू बेहद जरूरी है। ऐसे में लोगों से अपील है कि सांप या किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, बल्कि वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें


