खुजनेर में व्यापारी से ₹1.49 लाख की लूट का खुलासा, नाबालिगों से बैग लिफ्टिंग करवाती थी गुलखेड़ी गैंग

राजगढ़ ,,राजगढ़ जिले का चर्चित गांव गुलखेड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वारदात का तरीका और जगह दोनों ही बदल गए हैं। दूसरे राज्यों में नेटवर्क फैलाने वाली गुलखेड़ी गैंग के आरोपियों ने राजगढ़ के खुजनेर में ही एक व्यापारी के कुर्ते-पायजामे पर लाल रंग का तरल पदार्थ डालकर ध्यान भटकाया और नगदी से भरा ₹1.49 लाख का थैला पार कर दिया।

मामले की विवेचना में पुलिस के सामने एक बड़ा और चौंकाने वाला रैकेट उजागर हुआ है। आरोपी गैंग अशोकनगर के मुंगावली से नेटवर्क के जरिए नाबालिग बच्चों को किराए पर लाती थी और उनसे बैग लिफ्टिंग करवाती थी। खुजनेर की इस वारदात में भी मुंगावली के एक नाबालिग बालक और उसके माता-पिता की संलिप्तता पाई गई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय मुख्य आरोपी बादल सिसौदिया, लक्ष्मी सांसी, प्रिया सांसी और मुंगावली निवासी नाबालिग की मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से ₹1,49,000 की शत-प्रतिशत राशि और होंडा शाइन बाइक बरामद कर ली गई है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी बादल अंतरराज्यीय शातिर अपराधी है, जिस पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और यूपी में चोरी के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

बाइट – अमित तोलानी एस पी राजगढ़,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here