मऊगंज में हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने, हाथ-पैर बांधकर महिला की हत्या… मुंह में ठूंसा गया कपड़ा, पुलिस जांच में जुटी

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती सेंगरान गांव में 45 वर्षीय महिला उमा सिंह की घर के अंदर बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। महिला का शव जिस हालत में मिला, उसने सब को हैरान कर दिया। महिला के दोनों हाथ-पैर पीछे की ओर रस्सियों से कसकर बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, और चेहरे व नाक को भी कपड़े से बांधा गया था। घटनास्थल का मंजर देखकर गांव के लोग दहशत में नजर आए।

बताया जा रहा है कि उमा सिंह 2 मई को अपने पुराने घर बहुती में रहने आई थी, जहां पर वो अकेले रह रही थी।शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो कमरे के भीतर महिला की लाश पड़ी थी। देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटनास्थल की स्थिति को देखकर साफ तौर पर हत्या को सुनियोजित और बेहद क्रूर तरीके से, अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। जिस तरह महिला को बांधा गया और मुंह बंद किया गया, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कातिल ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या की होगी। घटना की सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस, एसडीओपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया और हर कोने की बारीकी से जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या, पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है, करीब दो महीने पहले उसने दूसरी शादी की थी। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं को लेकर मामले की जांच कर रही है।

blob:https://www.no2politics.com/f9764525-bcfe-44dc-bfc9-19af6db126f8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here