शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर के बाहर शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के तार में दिखा आतिशबाजी का नजारा।

उज्जैन के महाकाल मंदिर के पीछे हरसिद्धि माता मंदिर के बाहर गुरुवार रात अचानक आग लग गई। यह आग बिजली के तारों पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी । यहां भड़की चिंगारी से खड़ी दो बाइक में भी आग लग गई। वहां पटाखों के जैसे चिंगारी फूटने लगी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।दरअसल गुरुवार रात करीब 8 बजे पर हरसिद्धि मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान बाहर खंभे पर बिजली के तारों में चिंगारी निकलते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु सहित तारों के नीचे खड़े कई फुटपात व्यापारी इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते बिजली के तार टूट कर नीचे खड़ी बाइक पर आ गिरे, जिससे बाइक में भी आग लग गई। यहां दो बाइक में आग लगना बताया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने तारों को अलग किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। बिजली के तारों में ऐसे भड़क रही है, जैसे आतिशबाजी हो रही हो। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन इससे पहले आग पर काबू पा लिया था। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में मौजूद फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया गया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

बाइट–ओम प्रकाश मिश्रा–सीएसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here