ग्वालियर में सो रहे प्रधान आरक्षक को जहरीले कॉमन करैत ने डसा, AI की मदद से बची जान

ग्वालियर के बिजौली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को देर रात बिस्तर में छिपे जहरीले कॉमन करैत सांप ने दो बार डस लिया। सांप के डसते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और सांप की पहचान के लिए उसकी फोटो लेकर AI से प्राथमिक सावधानियों की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस स्टाफ ने उन्हें तत्काल जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया।

घटना बिजौली थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर की है। प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार सो रहे थे, तभी बिस्तर में छिपे सांप ने उनके हाथ में दो जगह डस लिया। शोर सुनकर थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने सांप की फोटो लेकर AI की मदद से प्राथमिक सावधानियों की जानकारी ली और बिना देरी किए पूरन को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों को भी सांप की फोटो दिखाई गई, जिसके आधार पर कॉमन करैत के काटने के अनुसार इलाज शुरू किया गया। SSP धर्मवीर सिंह यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर प्रधान आरक्षक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल पूरन सिकरवार की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/08/1322831.mp4

बाइट – सौरभ श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, बिजौली थाना, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here