SP ऑफिस के सामने चाय-गुटखा के डिब्बे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

छतरपुर में सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने रखे चाय-गुटखा के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। डिब्बा संचालक हरनारायण व्यास के अनुसार राहगीरों ने आग की लपटें देखकर तुरंत डायल-112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास रखे अन्य डिब्बे आग की चपेट में आने से बच गए।

मौके पर FRV-01 और FRV-02 की टीम पहुंची, जिसमें हेड मुंशी पुष्पराज सिंह, सलीम खान, पायलट मनीष शर्मा और परसराम यादव शामिल रहे। पुलिस और फायर कर्मचारियों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/05/225111.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here