ओरछा रोड थाना क्षेत्र में फोरलेन क्रेशर के पास MRF टायर से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के फोरलेन क्रेशर के पास रविवार शाम करीब 4:30 बजे ट्रक क्रमांक HR 55 L 9316 नंबर के एक हरियाणा पासिंग ट्रक में अचानक आग लग गई। यह ट्रक हैदराबाद से MRF के टायर लादकर आया था। आग इतनी भीषण थी कि टायरों की कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। इस दौरान आरक्षक सत्यम मिश्रा, आरक्षक संजीव साहू और पायलट मोहित यादव मौजूद रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here