शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर डेहरवारा गांव के पास टाइल्स से भरा एक बड़ा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर केबिन के अंदर फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में ट्रक में रखी लाखों रुपए की टाइल्स टूटकर खराब हो गईं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।जानकारी के मुताबिक, ट्रक में राजस्थान से टाइल्स भरकर लाई जा रही थीं। इसी दौरान डेहरवारा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला और वह केबिन में फंस गया।पुलिस ने ड्राइवर को निकालकर अस्पताल पहुंचाया -ट्रक पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान शिवपुरी जिले के देहरदा सड़क गांव निवासी के रूप में हुई है।लाखों की टाइल्स को नुकसान -ट्रक में भरी टाइल्स सड़क पर ट्रक पलटने के कारण टूटकर खराब हो गईं। इससे लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। वहीं, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक के पलटने की घटना कैद हुई है।