ग्वालियर की खस्ताहाल सड़कों का अनोखा विरोध, गड्ढों का रिबन काटकर किया उद्घाटन; वीडियो वायरल

ग्वालियर ब्रेकिंग। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर एक अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 22 सेकंड के संगीतबद्ध वीडियो में सड़क पर बने गड्ढों की दुर्दशा को दिखाते हुए जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई है।वीडियो में एक बच्चा सड़क के गड्ढे के सामने रिबन काटता नजर आ रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग तालियां बजाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पानी से भरे गड्ढे पर फूलमाला चढ़ाई जाती है। वहीं एक वाहन गड्ढे से होकर गुजरता दिखाई देता है और एक युवक लोगों को मिठाई बांटता नजर आता है। कुछ बच्चे गड्ढे में पुष्प अर्पित करते भी दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिकंदर कंपू रोड स्थित बेटी बचाओ चौराहे का है। वीडियो के जरिए सड़क की बदहाल स्थिति और गड्ढों की समस्या को लेकर जिम्मेदारों पर तंज कसा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here