मंत्री तुलसी सिलावट के काफिले की गाड़ी ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मारी,

उज्जैन में गुरुवार को इंदौर रोड पर शनि मंदिर के पास मंत्री तुलसी सिलावट के काफिले में लगी पुलिस की गाड़ी ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गईं। मंत्री ने काफिला रुकवाया और पुलिस की इसी गाड़ी से मां-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया।दरअसल गुरुवार को शहर आए मध्यप्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर लौट रहे थे। डेंडिया की रहने वाली प्रभा जायसवाल, बेटी साक्षी जायसवाल के साथ फ्रीगंज में मार्केट के लिए निकली थी। रुद्राक्ष होटल के सामने शनि मंदिर के पास मंत्री के काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी (MP-13 BA-4101) ने एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी से जा रही मां – बेटी को टक्कर मार दी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240906-WA0001.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here