रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से सड़क की बदहाली का वीडियो आया सामने, कीचड़ भरे रास्ते से जनाजा लेकर जाने को मजबूर ग्रामीण

रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से सड़क की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। पतौता-बरहदी मार्ग पर कच्ची सड़क होने के चलते, बारिश के बाद इतना कीचड़ जमा हो गया कि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ी, जिसका वीडियो भी सामने आया है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, हालत ये है कि थोड़ी सी ही बारिश में ये सड़क चलने लायक नहीं रह जाती।

यह तस्वीर रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पतौता के महइत तालाब से बरहदी तक जाने वाले पहुंच मार्ग की है। यहां पर विधायक भाजपा के है फिर भी सरकार होने के बाद भी, कई इलाके विकाश से दूर है। बारिश होते ही यह कच्चा रास्ता कीचड़ से लबालब हो जाता है, हालात ऐसे हैं कि इस रास्ते पर पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। अब इसी सड़क की बदहाली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण एक शव को अंतिम संस्कार के लिए कंधे पर लेकर जाते नजर आ रहे हैं।

कीचड़ और फिसलन के बीच ग्रामीणों को शव लेकर आगे बढ़ने में काफी परेशानी हुई और जैसे-तैसे रास्ता पार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जब सामान्य दिनों में इस रास्ते से निकलना मुश्किल है, तो बारिश के मौसम में बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना, या किसी की मौत होने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना कितना मुश्किल होता होगा, इसका अंदाजा इसी वीडियो से लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग की समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत की सरपंच और विधायक नागेंद्र सिंह से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/08/1336089.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here