A whale found alive among hundreds of dead whales In Australia, lived on sand for 6 days | सैंकड़ों शवों के बीच जिंदा मिली एक whale, रेत के टीले पर इतने दिन तक रही जीवित

कैनबरा(ऑस्ट्रेलिया): ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) में समुद्र किनारे रेत के टीलों पर फैले व्‍हेल के सैंकड़ों शवों के बीच से एक व्‍हेल को बचाया गया है. इसके साथ ही अब तक बचाई गई व्‍हेलों की संख्‍या बढ़कर 110 हो गई है. 

बीते सोमवार को हवाई परीक्षण में तस्‍मानिया राज्‍य के बीहड़ मैक्‍वेरी हार्बर में रेत के टीलों (Sandbank) पर पायलटों ने 470 व्हेल देखीं थीं. जिसके बाद इन्‍हें बचाने के लिए बड़े पैमाने पर कोशिशें शुरू की गईं थीं. हालांकि तब भी साढ़े तीन सौ से ज्‍यादा व्‍हेल को मरने से नहीं बचाया जा सका. 

तस्मानिया के पर्यावरण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह बड़ी बात है कि एक और व्‍हेल 6 दिन बाद जिंदा मिली. उसे वापस समुद्र में ले जाया गया है. 

ये भी पढ़ें: सैंकड़ों मृत व्‍हेल को डिस्‍पोज करने में जुटा यह देश, अब नहीं रही बचाव की कोई गुंजाइश

बता दें कि व्‍हेलों को बचाने के लिए बर्फ जैसे ठंडे पानी में 100 से अधिक बचाव दल कई दिनों से काम कर रहे हैं. वहीं मृत व्‍हेल को डिस्‍पोज करने का काम भी शुरू कर दिया गया है. 

पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ सर्विस के मैनेजर रॉब बक ने इस ‘जटिल बचाव’ को लेकर कहा कि ‘यह टीम का जबरदस्त प्रयास रहा है और इस संयुक्त प्रतिबद्धता के कारण ही हम ज्‍यादा से ज्‍यादा व्‍हेल को समुद्र में वापस ला पाए हैं.’ 

अब अधिकारी 10 किलोमीटर के क्षेत्र (लगभग 6 मील) में फैले 300 से अधिक शवों को डिस्‍पोज करने के लिए काम कर रहे हैं. नावों के जरिए मृत व्हेलों को खुले समुद्र में फेंकना शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में और अधिक व्हेल पाई जा सकती हैं. 

बड़े पैमाने पर व्‍हेलों के इस तरह रेत के टीलों पर फंसने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हो सकता है कि एक या दो व्‍हेल के फंसने के बाद बाकी व्‍हेल भी उनके पीछे वहां चली गईं हों. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here