कचरा प्लांट में लोहे का एंगल के नीचे दबकर महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत।

कटनी। कचरा प्लांट में लोहे का एंगल के नीचे दबकर महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत।- कचरा बीनते समय हुआ हादसा- मृतकों की पहचान गीता वंशकार और बच्चे का नाम युवराज वंशकार के रूप में हुई।- आंधी-तूफान के चलते कचरे के ढेर पर लोहे का एंगल पलटने से- कचरे के ढेर के नीचे बैठे महिला और बच्चा की नीचे दबकर मौत- सूचना मिलते ही माधवनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुटी पुलिस

कटनी शहर के कचरा प्लांट में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कचरा बीनने के दौरान भारी लोहे के पाट के नीचे दबकर एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गीता वंशकार और उनके पोता युवराज वंशकार के रूप में हुई है। इलाके के पार्षद विनोद यादव के मुताबिक, तेज आंधी-तूफान के चलते कचरे के ढेर के पास भारी लोहे के पाट अचानक पलट गया जिसकी चपेट में आकर महिला और बच्चा दब गए और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/04/1000438944.mp4

घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बाइट – विनोद यादव इलाके पार्षद

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/04/1000438936.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here