पारिवारिक विवाद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे बाद सकुशल उतारा

शाजापुर, मध्य प्रदेश: शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम भंवरासा में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक प्रकाश पिता मोहनलाल (उम्र 30 वर्ष) हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। बताया गया है कि प्रकाश सोमवार रात करीब 1 बजे घर में झगड़ा करके निकला था, और मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया।ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह 8 बजे से ही विद्युत विभाग और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

तुरंत हाईटेंशन लाइन को बंद करवाया गया। आगर और पचोर से रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई, जिसने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टावर से सकुशल नीचे उतारा।विद्युत विभाग के कर्मचारी अजय कुमार गौड़ा और सुरक्षा अधिकारी अंबुज गुप्ता ने प्रकाश सूर्यवंशी को भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया, अन्यथा इतनी ऊंचाई पर हाईटेंशन लाइन से कोई जीवित नहीं बचता। इस घटना की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here