दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, मंगेतर ने भी सदमे में दी जान; 2-3 महीने बाद होनी थी शादी

छतरपुर मे एक दर्दनाक हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलने के बाद सदमे में आई उसकी मंगेतर ने भी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और 2-3 महीने बाद दोनों की शादी होने वाली थी,जानकारी के अनुसार, ग्राम इन्द्रहटा निवासी प्रदीप अनुरागी शुक्रवार शाम नौगांव-ददरी-बिलहरी मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।,परिजनों का आरोप है कि प्रदीप बाइक से जा रहे थे, तभी रेत परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।,घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया।,इधर, प्रदीप की मौत की खबर उनकी मंगेतर खुशबू अनुरागी को मिली तो वह सदमे में आ गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और उनकी शादी को लेकर परिवारों में बातचीत चल रही थी।,दो-तीन महीने बाद दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद युवती ने भी जान दे दी।,परिजनो का कहना है कि हमारी मांग है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए।घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here