एकतरफा प्यार में सनकी युवक का खौफनाक हमला, युवती पर कुल्हाड़ी से वार कर छत से फेंका

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम चंदावनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार ठुकराए जाने से नाराज युवक ने युवती पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने युवती के दुपट्टे को गले में बांधकर उसे छत से नीचे लटका दिया और फिर नीचे फेंक दिया।घटना के दौरान गांव के कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती द्वारा उसका प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद वह नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था, जिसे गांव की सामाजिक पंचायत में सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।भौंती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है और वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here