घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले दोस्त को किया फोन, बाणगंगा थाना पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। जिसमें भागीरथपुरा में रहने वाले 39 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर घरेलू विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मौत को गले लगाने से पहले युवक ने अपने एक मित्र को फोन कर अपनी स्थिति की जानकारी भी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा निवासी मृतक की पहचान 39 वर्षीय विशाल चौहान निवासी भागीरथपुरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विशाल का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आत्महत्या करने से पहले विशाल ने अपने एक मित्र को फोन कर अपनी बात बताई थी। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – राजेश दंडोतिया — एडिशनल डीसीपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here