रीवा जिले में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने बीच सड़क में युवक को तालिबानी सजा देते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
यह पूरा मामला रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्दवा गांव का बताया जा रहा है, जहां एक युवक को दबंगों ने बीच सड़क बड़ी ही बेरहमी से बेल्ट से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और युवक को पिटता देखते रहे।
हालांकि युवक की पिटाई क्यों की गई, इस बात की जानकारी नहीं हुई। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक के साथ ही पीड़ित की भी पहचान करने में जुट गई हैं।


