समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान लगे सीसीटीवी फुटेज पूरे देश के सामने जारी किए जाने चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कई ऋषि-मुनियों और ज्योतिषियों से मुलाकात हुई है, जो पंडित जी कहेंगे वही करेंगे। उन्होंने कहा कि “हम न्यू समाजवादी हैं” और पंडित जी की मदद से 2012 में सरकार बनी थी, 2027 में भी बनेगी।


